एटा, अप्रैल 2 -- सामान निकालते समय वृद्ध को इन्वर्टर का करंट लग गया। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। आगरा रोड स्थित मोहल्ला संजयनगर निवासी रामदास (70) गुरुवार सुबह सामान निकाल रहे थे। पास में इन्वर्टर लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि सामान निकालते समय प्लेग निकलकर वृद्ध के ऊपर गिर पड़ा। जिससे वह अचेत होकर नीचे गिर पड़े। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद ही परिवारीजन शव को घर ले आए। दूसरी तरफ करंट लगने पर किशोर प्रतीक निवासी सकीट को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.