बलिया, दिसम्बर 25 -- बैरिया। सीएचसी सोनबरसा के परिसर में बने संयुक्त राजकीय चिकित्सालय के ए ब्लाक के ओपीडी में चिकित्सक बैठकर रोगियों का इलाज करते हैं। लेकिन आए दिन बिजली नहीं रहने पर मरीजों के साथ डाक्टरों को परेशानी होती है। आलम यह है कि इस अस्पताल में बिजली नहीं रहने पर जनरेटर नहीं चलाया जाता है। बुधवार की सुबह बिजली नहीं रहने पर चिकित्सक इनवर्टर की रोशनी में मरीजों का इलाज करते नजर आए वहीं मरीज अंधेरे में अपने बारी का इंतजार करते दिखे। दांत का इलाज कराने आए दिनेश पासवान ने बताया कि अंधेरा के कारण रोगियों को काफी असुविधा हो रही है। शांति देवी ने बताया कि बच्चे अंधेरे के कारण रोने लगते है। दन्त चिकित्सक डॉ. कृष्णदेव ने बताया कि मेरा काम रोगियों का इलाज करना है व्यवस्था देखना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.