जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में इन्वर्टर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से टाटा मोटर्स के एक कर्मी की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। मृतक की पहचान ग्वाला बस्ती निवासी चंद्रभान सिंह (40) के रूप में हुई है। वह टाटा मोटर्स के ईआरसी विभाग में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार चंद्रभान सिंह बुधवार को बी-शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर रात करीब 10 बजे घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने लंबे समय से खराब पड़े इन्वर्टर की मरम्मत शुरू की। इसी दौरान इन्वर्टर में विस्फोट हुआ और वह करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्...