इन्फ्लूएंजा ए के मामूली लक्षण वाले 56 मरीज, विभाग चौकन्ना
कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। शहर में इन्फ्लूएंजा ए के मामूली लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। दो दिन में हैलट में 56 मरीजों में सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार और शरीर में दर्द जैसे लक्षण मिले हैं। हालांकि, सभी मरीजों की हालत सामान्य है और उन्हें घर पर ही आराम व उपचार की सलाह दी गई है। प्राचार्य डॉ. संजय काला के अनुसार, दो दिन में 56 मरीज अस्पताल पहुंचे। सभी को इन्फ्लूएंजा ए के मामूली लक्षण थे। इन्फ्लूएंजा ए संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों से फैल सकता है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, हाथों की सफाई रखने और लक्षण होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर जमुआ में बढ़ी सतर्कता उच्च बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.