जमशेदपुर, अगस्त 31 -- देश के विभिन्न राज्यों में इन्फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक ने निर्देश जारी किया है। इधर, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर लिए गए हैं। विभाग के निर्देश में बताया गया है कि इन्फ्लूएंजा-ए एच1एन1 और एच3एन2 सीजनल इन्फ्लूएंजा की तरह होता है। यह वायरस जनवरी से मार्च के बीच सक्रिय होता है। साथ ही मानसून के बाद के मौसम में भी संक्रमण की संभावना रहती है। जिला सर्विलांस इकाई को निर्देश दिया गया है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से समन्वय स्थापित करें। यह भी पढ़ें- Mau News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क संभावित और संक्रमित मरीजों की प्रयोगशाला जा...