इन्फ्लुएंजा-ए को लेकर बुखार-खांसी के मरीजों पर पैनी नजर, प्रदेश के 57 जिलों तक संक्रमण पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सजगता
फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर। इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश स्तर पर हुई ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सामने आए आंकड़ों के बाद दोआबा में भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम में बदलाव के बीच बुखार, खांसी, जुकाम और सांस संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। शासन ने इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआई) वाले मरीजों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध मरीजों की पहचान होने पर जरूरत के अनुसार उनके नमूने लेकर जांच कराने पर जोर दिया गया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, जरूरी दवाएं और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के साथ ही संक्रमण नियंत्रण के इंतजाम मजबूत करने के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.