देवघर, जनवरी 2 -- देवघर। झारखंड सरकार नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण की अपर सचिव सह उप निदेशक सूडा ज्योत्सना सिंह ने राज्य के सभी नगर निकाय प्रशासक को पत्र जारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध इन्फोर्समेंट ड्राइव एवं मासिक अनुपालन प्रतिवेदन के संबंध निर्देश दिया गया है। प्रशासक को दिए गए पत्र में यह जिक्र है कि राज्य में सिंगल यूज एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर नियंत्रण के लिए पूर्व में भी इन्फोर्समेंट ड्राइव संचालित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में समस्त नगर निकायों के इन्फोर्समेंट टीम के माध्यम से इइन्फोर्समेंट ड्राइव संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का जब्तीकरण एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत दोषी व्यक्तियों/संस्थाओं पर दंड (जुर्माना) किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.