इन्द्रसेन सिंह को मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान
जौनपुर, जुलाई 1 -- थानागद्दी। क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी प्रगतिशील किसान इन्द्रसेन सिंह को राज्य स्तरीय फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स 2026 में बेस्ट फार्मर अवार्ड इन इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। अवार्ड समारोह का आयोजन 30 जून को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी पुरस्कार विजेताओं के डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी तथा उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने इन्द्रसेन सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। दोनों अधिकारियों ने उनके अभिनव कृषि प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे किसान प्रदेश के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह भी पढ़ें- बेस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.