सासाराम, सितम्बर 11 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट सांसद एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव राजाराम सिंह ने इन्द्रपुरी जलाशय के निर्माण में तेजी लाने और सोन नहर प्रणाली के आधुनिकीकरण की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि बिहार की सिंचाई व्यवस्था, कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा के लिए दोनों परियोजनाओं को जल्द पूरा करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: इंद्रपुरी जलाशय से नए जिले के गठन तक की रखी मांगसोन नहर प्रणाली की स्थिति सांसद ने कहा कि करीब डेढ़ सौ साल पुरानी सोन नहर प्रणाली अब जर्जर हो चुकी है और सिंचाई का क्षेत्र बढ़ने से इसके आधुनिकीकरण की जरूरत और बढ़ गई है। वहीं, सोन नदी के पानी पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इन्द्रपुरी जलाशय का निर्माण भी समय की मांग बन गया है। सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्...