बिहारशरीफ, मार्च 19 -- इन्द्रदेव ठाकुर को शहीद का मिले दर्जा फोटो : इंद्रदेव : बिहारशरीफ में शहीद इंद्रदेव ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण करते लोग। बिहारशरीफ। जेपी आंदोलन में शहीद हुए इंद्रदेव ठाकुर की पुण्यतिथि गुरुवार को बिहारशरीफ में मनायी गयी। मौके पर उनकी इकलौती बेटी ममता रानी व दामाद रवीन्द्र कुमार के अलावा शशिकांत वर्मा, चंदन कुमार, आदित्य, प्रभाष, भावना, भव्या समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। लोगों ने कहा कि इंद्रदेव ठाकुर का जन्म मुंगेर शहर के माधोपुर मोहल्ले में हुआ था। बीए फाइनल ईयर की परीक्षा देने ही वाले थे कि 25 साल की उम्र में वे शहीद हो गये। उन्होंने जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी। उसी दौरान पुलिस फायरिंग में उनका निधन हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.