बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- रोग प्रतिरोधी बीजों के इस्तेमाल पर दिया गया जोर हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के इन्दौत गांव में फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से दलहन मिनी किट का वितरण किया गया। परियोजना निदेशक राजीव शरण ने बताया कि किसानों को पारंपरिक बीजों की जगह वैज्ञानिक तरीके से विकसित और रोग-प्रतिरोधी उन्नत बीजों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधि पप्पू कुमार ने किसानों को दलहन की उन्नत खेती के तरीके और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। यह कार्यक्रम निजी तकनीकी कंपनी और हिलसा जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। यह पहल बिहार बीज प्रणाली परिवर्तन परियोजना का मुख्य हिस्सा है। मौके पर बीपीएम राजेश कुमार, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ नीतू कुमारी, पार्थ कुमार प्रियदर्शी, अमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.