लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सी ब्लॉक इन्दिरा नगर स्थित पद्मश्री प्रो. रणवीर सिंह पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस पार्क में ओपन जिम, बच्चों के खेल क्षेत्र, योग स्थल एवं हरित वातावरण शामिल है। यह स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य एवं मनोरंजन का उत्कृष्ट केंद्र प्रदान करेगा। इसके उपरांत विधायक ओपी श्रीवास्तव हरिहर नगर पहुंचे। यहां हरिहर नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष उग्रसेन शाही, महासचिव डॉ. एके श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मेंहदौरी में नवनिर्मित पार्क का उखाड़ा शिलापट

हिंदी...