इन्दिरा नगर में एलडीए ने अवैध रूप से हो रही छह प्लॉटिंग ध्वस्त की
लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाकर लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही छह अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, मोहनलालगंज और गोसाईंगंज में दो अवैध निर्माण ध्वस्त किए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-5 की टीम ने यह कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि कय्यूम मिर्जा व अन्य की ओर से मोहनलालगंज के खुजौली में नगराम रोड पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह ऋषिदेव व अन्य की ओर से गोसाईंगंज के सोनई कजेहरा में लगभग 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे इन दोनों अवैध निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.