हरदोई, मई 12 -- हरदोई। नगर पालिका की ओर से सधई बेहटा के निकट कान्हा गोशाला का निर्माण का काम इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। इससे आने वाले समय में अन्ना पशुओं की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। शहर में कई सालों बाद भी कान्हा गोशाला का निर्माण नहीं हो सका है। कई साल तक जमीन की तलाश की गई। बीते वर्ष सधई बेहटा में जमीन तलाशी गई जो उपयुक्त पाई गई। बताते हैं कि जमीन के एक कोने के कुछ हिस्से को लेकर असमंजस की स्थिति है। इसका समाधान कराने के लिए लेखपाल को बुलाकर पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया है। लेखपाल की तरफ से पैमाइश होते ही सीमांकन हो जाएगा। इसके बाद कार्यदाई संस्था धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करा देगी। इससे शहर के 26 वार्डों व सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाले अन्ना मवेशियों को पकड़कर इस गोशाला में रखा जा सकेगा।करीब एक करोड़ 66 लाख रुपये की लागत...