पटना, अप्रैल 18 -- विश्व विरासत दिवस पर इन्टैक पटना चैप्टर की ओर से शनिवार को पटना कॉलेज से एनआईटी घाट तक 'हेरिटेज वॉक' का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक भवनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। विरासत यात्रा को संबोधित करते हुए प्रो. वशी अहमद ने पटना कॉलेज की 400 साल पुरानी डच इमारत के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि सुर्खी-चूना, मेथी और गन्ने के रस जैसे पारंपरिक तत्वों से निर्मित यह भवन वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इसकी ऊंची छतें और टिकवुड की मजबूत लकड़ियां आज भी पटना की जलवायु के अनुकूल और सुरक्षित हैं। प्रो. अहमद ने इन धरोहरों के फोटो व वीडियो दस्तावेजीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- नालंदा-विक्रमशिला की विरासत से अवगत हुए बच्चे इन्टैक के कन्वेनर भैरव लाल दास ने अतिथियों का अभिनंदन किया। बिहार स्टेट को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.