रुद्रपुर, मई 1 -- रुद्रपुर वरिष्ठ, संवाददाता। राज्य सरकार के प्रयासों बाद श्रम विभाग ने 29 अप्रैल को इन्जीनियरिंग औद्योगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन घोषित कर दिया है। अब इन प्रतिष्ठानों में अकुशल श्रमिकों के लिए 13800 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 15100 और कुशल श्रमिकों के लिए 16900 रुपये न्यूनतम वेतनमान होगा। राज्य गठन के बाद राज्य सरकार ने पहली बार इन्जीनियरिंग औद्योगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन घोषित किया गया है। श्रम आयुक्त, प्रकाश चन्द्र दुम्का की अध्यक्षता में औद्योगिक प्रतिष्ठान की पंजीकृत यूनियन और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इन्डस्ट्रीयल एसोसिएशन और सेवायोजकों के साथ श्रम कानूनों से सम्बन्धित विभिन्न श्रमिक समस्याओं के संबंध में बैठक भी हुई। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग ने जारी किया श...