इन्कैब चहारदीवारी निर्माण कार्य स्थानीय लोगों ने रोका
जमशेदपुर, जून 18 -- एनसीएलटी के आदेश के बाद बंद पड़ी इन्कैब इंडस्ट्रीज को 26 वर्षों बाद चालू करने की प्रक्रिया वेदांता इंडस्ट्रीज ने शुरू कर दी थी। इस क्रम में कंपनी की चहारदीवारी निर्माण का काम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने काम रोक दिया। वे कंपनी इन्कैब की है या वेदांता की, यह स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे। उनके विरोध के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। दूसरी कंपनी खुलने के समर्थक कर्मचारियों ने काम रोकने वालों का विरोध किया और इसे कंपनी चालू होने में बाधा बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.