बरेली, मार्च 31 -- बेदी इंटरनेशनल स्कूल में ईस्ट मीट्स वैस्ट की थीम पर सोमवार को वार्षिकोत्सव इनोवेशिया और किंडरगार्डन के नन्हे मुन्ने बच्चों का ग्रेजुएशन डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभश्री राम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, विद्यालय के चेयरमैन अमनदीप बेदी, डायरेक्टर प्रीतपाल सिंह और प्रधानाचार्य जेके साहनी ने किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर इंटर हाउस ट्रॉफी भी प्रदान की गई। जिसमें हिलक्रेस्ट हाउस को विजेता ट्राफी, वुडलैंड हाउस को फर्स्ट रनरअप और ओकलैंड हाउस को सेकंड रनरअप ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर विशाखा भटनागर, नीमा नागरथ, नाजिश शमसी, अदीफा, साक्षी, रमित, विधि और आयरा समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.