इनोवेशन चैलेंज से छात्रों को मिला समस्या के समाधान का मंत्र
बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली। बरेली कॉलेज के कंप्यूटर विभाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत ओरिएंटेशन प्रोग्राम फॉर इनोवेशन चैलेंज आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक और दैनिक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके सरल व उपयोगी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि तकनीकी ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज की समस्याओं के समाधान में कर युवा सेवा के संकल्प को साकार कर सकते हैं। उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने कहा कि नवाचार की शुरुआत आसपास की समस्याओं से ही होती है। प्रो. अविनाश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- अच्छे विचार ही अच्छे परिणाम की आधारशिला : प्रो. आशीष जोशी। प्रो. नीलम गुप्ता ने नवाचार के लिए सही सोच विकसित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.