लखनऊ, फरवरी 26 -- छात्र-छात्राओं ने 34 मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया लखनऊ, संवाददाता। नेशनल पीजी कॉलेज में लेटेंट टैलेंट हंट-चार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने 34 मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि सीएसआईआर-सीडीआरआई के इंडस्ट्री रिसर्च अलायंस ग्रुप के चीफ साइंटिस्ट व हेड प्रोफेसर अतुल गोयल ने कहा कि नए व इनोवेटिव आइडिया के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभाओं को पहचानने के साथ-साथ उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास से जोड़ सकते हैं। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध की भावना व तकनीकी नवाचार को अपनाने पर बात की। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्...