महाराजगंज, जुलाई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लखनऊ के नोवाटोल होटल में ड्रोन इनोवेटर एवं बाल वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के बड़े भाई रोहित सिंह की तहरीर पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने या मदद करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के भाई रोहित सिंह ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के साथ ही राहुल सिंह के योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय गौरव सम्मान देने और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सिसवा के इंदिरा नगर असमन छपरा निवासी वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों का कहना है कि वह एक प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक था, जिसने ड्रोन तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। तहरीर में उसके भ...