नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टोयोटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) ने मॉडल वाइज बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि बीते महीने टोयोटा हायराइडर को कुल 9,156 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टोयोटा हायराइडर की बिक्री में 85.31 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 4,941 यूनिट था। जबकि दिसंबर, 2025 में इनोवा हायक्रॉस कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही थी। आइए जानते हैं बीते महीने कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- एडवेंचर लवर्स के लिए खुशखबरी! नए अवतार में आई ये धाकड़ SUV, मिलेगा 4x4 सिस्टमचौथे नंबर पर रही टोयोटा फॉर्च्यूनर बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे न...