इनोवा चालक ने महिला टीचर को रौंदा, गंभीर
भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। नथईपुर तिराहा दुर्गागंज रोड पर स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका को इनोवा चालक ने बुरी तरह से रौंद दिया। महिला टीचर को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में 10 अप्रैल को हुआ था। ज्ञानपुर के चककिशुनदास निवासी अनिल कुमार उपाध्याय ने तहरीर में कहा कि उनकी पत्नी कविता उपाध्याय प्राइमरी पाठशाला चकसिखारी में सहायक अध्यापिका हैं। 10 अप्रैल को स्कूली की छुट्टी होने के बाद वह स्कूटी से घर जा रही थी। दुर्गागंज रोड नथईपुर तिराहे पर इनोवा चालक ने बुरी तरह रौंद दिया। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पत्नी के कमर की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.