चित्रकूट, अप्रैल 6 -- पहाड़ी। मुख्यालय कर्वी के चमड़ा निवासी ज्ञानेंद्र अपने मित्र अनुज कुशवाहा निवासी सिंधनपुर थाना कबरई जिला महोबा के साथ जरुरी काम को लेकर बाइक से प्रयागराज गए थे। इसके बाद वापस लौटते समय कस्बे में राजापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक इनोवा समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह ने दोनो सीएचसी में दाखिल कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...