रायबरेली, मार्च 20 -- तिलोई,संवाददाता। अयोध्या धाम से दर्शन करके चित्रकूट लौट रहे बाबा अमृतदास की इनोवा गाड़ी साइकिल सवार दो बच्चों के बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। इससे उनकी गाड़ी सड़क के किनारे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार बाबा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तिलाई के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। अयोध्या में आयोजित राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चित्रकुट के लिए वापस इनोवा गाड़ी से लौट रहे बाबा अमृतदास की गाड़ी अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज कस्बे में सड़क िकनारे रखी ईटों से टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार बाबा गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक साइकिल सवार सामने आने से इनोवा चालक नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.