गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। इनेलो की 23 मार्च को नरवाना में होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर सोमवार को गुड़गांव विधानसभा प्रभारी व इनेलो जिलाध्यक्ष शहरी कुलदीप कटारिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सम्मेलन में जाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। कुलदीप कटारिया ने कहा कि 23 मार्च को शहीदी दिवस पर नरवाना में युवा सम्मेलन होने जा रहा है। जिसको लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। युवा इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू ठाकरान ने कहा कि आने वाले समय में युवा हरियाणा में सरकार बदलने का काम करेगी। युवा जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि गुरुग्राम गांव से युवा ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में नरवाना पहुचेंगे। इसके लिए हलका स्तर पर और भी मीटिंग की जाएगी तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारियां दी जाएंगी। प्रदेश महासचिव नितिन राव ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.