चंदौली, मई 25 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इनायतपुर ग्राम सभा में मुख्य मार्ग से लेकर दलित बस्ती और पसाई सरहद तक 65 लाख रुपए से सड़क बनेगी। इसके लिए रविवार को बीडीसी राहुल राजभर ने भूमि पूजन कर सड़क का निर्माण शुरू कराया।इनायतपुर गांव के मुख्य मार्ग से लेकर दलित बस्ती एवं पसाई सरहद तक कच्चे मार्ग से ग्रामीणों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीडीसी राहुल राजभर ने विधायक सुशील सिंह को पत्रक देकर सड़क निर्माण का मांग किया था। समस्या को देखते हुए विधायक ने रास्ते को बनवाने के लिए अपने निधि से 65 लाख रुपए स्वीकृत किया। यह भी पढ़ें- 73 लाख की लागत से सड़क का होगा निर्माण सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी। इस मौके पर संजय सिंह ...