गंगापार, फरवरी 9 -- साइबर अपराधियों ने लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर फेसबुक यूजर से पैसे डलवाए। उसके बाद खाते से पैसे उड़ा दिए। पीड़ित ने खाता लाक करा कर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम गफूरगंज निवासी मोहम्मद रफी के मोबाइल पर मैसेज आया कि आपको फेसबुक द्वारा लकी ड्रा से पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है। यह देख मोहम्मद रफी खुश हो गया। थोड़ी देर में एक नम्बर से मैसेज आया कि तुम को रजिस्ट्रेशन के लिए एक हजार देना होगा, तभी 50 हजार मिलेगा। मोहम्मद रफी ने उस नम्बर पर एक हजार भेज दिया। थोड़ी देर में मोहम्मद रफी के खाते से 20 हजार गायब हो गए। मैसेज आने पर वह भाग कर बैंक गया। ऑनलाइन शिकायत की और खाता लाक कराया। मोहम्मद रफी ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.