बलिया, मार्च 12 -- बलिया, संवाददाता। रमजान के पाक महीने गुरुवार को जिले भर में मुस्लिम लोगों ने एहतराम के साथ 22वां रोजा रखा और खुदा की इबादत में मशगूल रहे। मुफ्ती नसीम जफर कासमी ने बताया कि रमजान मुबारक का पवित्र महीना चल रहा है। देखते ही देखते पहला और दूसरा अशरा गुजर गया और अब तीसरे अशरे की शुरुआत भी हो चुकी है। रमजान का यह मुबारक पल हमारी आंखों के सामने कितनी तेजी से गुजर रहे हैं कि हमें इसका सही एहसास भी नहीं हो रहा। हमें चाहिए कि बाकी बचे हुए दिनों की कदर करें और इस महीने की बरकतों और फजीलतों से भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करें। खास तौर पर शब-ए-कद्र की मुबारक रातों का।मुफ्ती ने कहा कि यह रात मोमिनों के लिए बहुत बड़ा इनाम और कीमती तोहफा है। यह रात खैर और बरकत का सबब है और हजार महीनों से भी बेहतर है। इस रात में की गई इबादत का सवाब हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.