इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता गौवध अधिनियम के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी से सोमवार को कायमगंज पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आलाकत्ल की बरामदगी कराने ले जाए गए आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागकर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि घायल सिपाही को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस ने सोमवार को गौवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित चंदा उर्फ चांद मियां निवासी अताईपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बांका और छुरी उसने मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा मार्ग के समीप जंगल में छिपा रखी है। पुलिस टीम आरोपित को बरामदगी के लिए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.