फतेहपुर, मई 3 -- खागा। दुष्कर्म कांड के इनामी आरोपी बबलू सिंह पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी के निर्देश पर आरोपित की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है, जिससे वह अब जिले के स्थायी अपराधियों की सूची में शुमार हो गया है। इसी बीच रविवार को दुष्कर्म कांड के आरोपितों के खिलाफ एक और नया मुकदमा दर्ज होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस जहां कई राज्यों में खाक छान रही है, वहीं चर्चा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए बबलू सिंह गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर करने की जुगत में है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद बबलू सिंह अब पुलिस की सघन निगरानी में रहेगा। पुलिस की सात टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एसपी ने दावा किया है कि घेराबंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.