मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। पचास हजार के इनामी की मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गयी है। एसडीएम बुढ़ाना को जांच के लिए नामित किया गया है। 12 फरवरी की देर रात थाना बुढ़ाना में पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ हो गयी थी। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी अमजद पुत्र जिलेदीन निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर की गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गयी है, जिसमें एसडीएम बुढ़ाना कृष्ण कांत विश्वकर्मा को जांच के लिए नामित किया गया है। जांच के दौरान घटना का चश्मदीद कोई व्यक्ति जनसाधारण व अन्य किसी तरह का लिखित व मौखिक बयान घटना के संबंध में देना चाहता है, तो वह 23 फरवरी को एसडीएम कार्यालय में उपस्थित हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...