इनामी बदमाश पर पुलिस पार्टी की हत्या की कोशिश का मुकदमा
कौशाम्बी, मई 10 -- मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेंड़ में पशु चोरी के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पुलिस पार्टी की हत्या की कोशिश का भी मुकदमा कायम किया गया है। फायरिंग में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह बाल-बाल बच गए थे। इलाज के बाद आरोपी का रविवार को चालान कर दिया गया। उसके पांच अन्य साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इनमें भी दो पुलिस की गोली से जख्मी हुए थे। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व. लखनलाल व भेलखा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र अमृत लाल पशु पालक हैं। 29/30 अप्रैल की रात चोरों ने घर के बाहर बंधे इनके चार मवेशी चोरी कर लिए थे। यह भी पढ़ें- 25 हजार का इनामी पशु चोरी का आरोपी बंदी मामले में पशु पालकों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी सत्यनारायण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.