संवाददाता, अक्टूबर 22 -- मेरठ, संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मेरठ रेंज के चार जिलों में वांछित चल रहे नौ आरोपियों पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें ढाई लाख रुपये के इनामी अपराधी बदन सिंह बद्दो का बेटा सिकंदर भी शामिल है। लूट, डकैती, नकबजनी, एनडीपीएस और गोवध अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की संस्तुति पर 18 से 20 अक्टूबर के बीच इन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया। सूची में मेरठ के पांच, बागपत के दो, जबकि बुलंदशहर और हापुड़ के एक-एक आरोपी को शामिल किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, एक आरोपी के खिलाफ 27 और दूसरे के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। अलग-अलग जिलों में मुकदमे दर्ज होन...