बागपत, मार्च 13 -- दाहा। दोघट कस्बे में हुई विक्की उर्फ विवेक की हत्या में नामजद 25 हजार के इनामी प्रिंस की तलाश में पुलिस ने शामली के अलावा अन्य जनपदों में भी दबिश दी। वहीं मृतक की पत्नी पूर्व प्रधान बबली ने इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट से मिलकर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दोघट कस्बे के धूम सिंह फार्म हाउस में चार दिन पूर्व बहावड़ी निवासी पूर्व प्रधान बबली के पति हिस्ट्री शीटर विक्की उर्फ विवेक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी यशवीर उर्फ रजत निवासी हरियाणा को जेल भेज दिया था, जबकि उसके साथी प्रिंस पर एसपी बागपत द्वारा 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया जा चुका है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी 25 हजार के इनामी प्रिंस की तलाश में उसके गांव बहावड़ी के अलावा शामली, मुजफ्फरन...