हजारीबाग, अप्रैल 18 -- केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू स्थित खपिया जंगल में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया था। जिसकी पहचान केरेडारी के कुठान गांव निवासी सहदेव महतो उर्फ सुभाष के रूप में की गई थी। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस मुठभेड़ को लेकर केरेडारी थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अन्य नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। जानकारी के अनुसार, सहदेव महतो वर्ष 1998 में 14 वर्ष के उम्र में ही क्रांतिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नक्सली संगठन से जुड़ा था। यह भी पढ़ें- खगड़िया : 25 हजार रुपये का इन...