इनामी नक्सली संतोष महतो के घर चिपकाया इश्तेहार
चक्रधरपुर, जून 23 -- मनोहरपुर। जराईकेला थाना कांड संख्या 09/23 और 06/24 के फरार आरोपी व 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली संतोष उर्फ दिलीप उर्फ संजय उर्फ संतोष महतो उर्फ बास्को उर्फ बासुदेव महतो के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। सोमवार को पुलिस टीम ने गिरिडीह जिला के खुखरा थाना अंतर्गत उसके पैतृक गांव गमहरा स्थित घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाया। कुर्की से पहले ढोल-नगाड़े बजाकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई और आरोपी को सरेंडर करने की मुनादी की गई। इनामी नक्सली संतोष उर्फ दिलीप पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट करने, पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने और क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने समेत कई संगीन मामले दर्ज है। यदि आरोपी ने जल्द ही न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया तो अदालत के आदेशानुसार उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.