बलिया, जून 6 -- बलिया। बैरिया पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी गो तस्कर जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा निवासी रामबुझ यादव उर्फ विपिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चलान कर दिया। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान आरोपी को शोभा छपरा गांव के जीन बाबा स्थान के पास से पकड़ा गया है। कुछ दिनों पहले चांददियर के पास से पुलिस ने ट्रक पर लदे गोवंश को बरामद किया था। इस मामले में पकड़े गए गोतस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने रामबुझ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार पकड़े बदमाश पर आजमगढ़, जौनपुर, अमेठी, गोरखपुर, उन्नाव आदि जनपदों में गोतस...