बस्ती, अप्रैल 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरी गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। संयुक्त पुलिस टीम ने उसे रामरेखा मंदिर पुलिया के पास घेराबंदी कर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक आईफोन और 510 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस वर्मा निवासी गणेशपुर बिसौरा थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। पुलिस टीम को देखकर वह वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्कता के चलते उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।पुलिस यह भी पढ़ें- इनामी डीजल चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार के मुताबिक वर्ष 2025 में इस गैंग के सात सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी डीजल चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। बताय...