इनामी गौ तस्कर के आरोपी की तलाश में पहुंची यूपी पुलिस
मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। यूपी के चंदौली जिले की पुलिस ने सोमवार को इनामी गौ तस्कर व आर्म्स एक्ट के आरोपी संतोष पासवान की तलाश में शहर पहुंची। नगर थाने पर आकर उसके नाम-पते का सत्यापन किया। आरोपी के जिस गांव का पता लेकर यूपी पुलिस आई थी, वह मुरीयाही लिखा था, लेकिन थाने का जिक्र नहीं था। नगर थाने की पुलिस के सहयोग से पता चला कि मुरीयाही सकरा व बरियारपुर थाना के बॉर्डर पर है। इसके बाद चंदौली पुलिस के दारोगा रामनाथ यादव पुलिस टीम के साथ बरियारपुर के लिए रवाना हो गए, जहां देर रात तक आरोपी की तलाश में छापेमारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.