इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, सुरसा पुलिस ने की कार्रवाई
हरदोई, जुलाई 24 -- सुरसा। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी को सुरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धर्मेन्द्र कुमार वर्मा निवासी पीपर पोखरी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आठ मई को कोतवाली शहर में गैंगस्टर एक्ट के तहत सात अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेंद्रका आपराधिक इतिहास भी रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद फहीम खां, हेड कांस्टेबल रजनेश कुमार व कांस्टेबल अमित पटेल की टीम शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.