चम्पावत, दिसम्बर 18 -- चम्पावत, संवाददाता। एसपी अजय गणपति ने इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। क्राइम बैठक में एसपी ने नोटिस के शत प्रतिशत तामील करने को कहा। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को किरायेदारों का सत्यापन और चेकिंग के दौरान रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने के निर्देश दिए। जिले भर के सभी संस्थानों, होटल, दुकान आदि में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरुक करने को कहा। उन्होंने गुंडा, गैंगस्टर, सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.