इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को बनेंगी विशेष टीमें
रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। एसएसपी ने गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत तामील और वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में सोमवार को आयोजित गोष्ठी में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना व कोतवाली प्रभारी, शाखा प्रभारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में पिछले माह दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। इस दौरान ड्यूटी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में एसएसपी ने प्रत्येक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.