इनसैट::12 दिन से लापता किशोर बेसुराग
आगरा, सितम्बर 8 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी के एक किशोर को लापता हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। थाना में भी गुमशुदगी दर्ज है। मामले में किशोर की सकुशल बरामदगी को लेकर परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई है। परिजनों के मुताबिक पप्पू सिंह निवासी कांशीराम आवासीय कालोनी का 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक गत 28 अगस्त की शाम छह बजे घर से निकल गया था, लेकिन रात तक नहीं लौटा। तीन दिन तलाश करने के बाद मामले में अभिषेक की मां सपना देवी ने कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। परिजनों ने एसपी को बताया कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही, इसकी वजह से अभिषेक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। 12 दिन का समय बीत जाने की वजह से परिजन अभिषेक के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। परिजनों ने एसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.