सहारनपुर, फरवरी 25 -- समाज के लिए मिसाल बनते हुए गंगोह क्षेत्र के कुंडा कलां गांव की पंचायत में ऐसा मामला सामने आया, जहां एक परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया तो दूसरे परिवार ने आगे बढ़कर मात्र एक रुपये में उसी तय तारीख पर निकाह स्वीकार कर लिया। भरी पंचायत में बदले इस फैसले ने बेटी का सम्मान बचा लिया। मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक राव अब्दुल सत्तार ने बताया कि देवबंद क्षेत्र के गांव भनेड़ा खास की युवती का रिश्ता एक साल पहले तय हुआ था। 26 मार्च 2026 को निकाह की तारीख मुकर्रर थी। लेकिन लड़के पक्ष ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर पंचायत बुलाई गई। बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, रिश्ते को बचाने की बात कही, मगर लड़के वाले अपने फैसले पर अड़े रहे। आखिरकार पंचायत ने रिश्ता खत्म करने की घोषणा की और लड...