बुलंदशहर, फरवरी 16 -- मृत्युभोज की कुरीति के खिलाफ और पर्यावरण को बढ़ावा देने का संदेश राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर भीष्म सिंह ने अपने दादा जी की तेरहवीं पर दिया है। अरिष्ठी कार्यक्रम में मृत्युभोज नहीं करके जो भी लोग श्रद्धांजलि देने आए उन सभी को एक-एक पौधा गमला सहित भेंट किया गया। इसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफसर भीष्म सिंह ने नई पहल करते हुए अपने दादा स्वर्गीय राजपाल सिंह के निधन के पश्चात उनकी तेरहवीं के अवसर पर 1001 पौधे दान किए। इसको लेकर समाज के विभिन्न वर्ग के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ आम जनमानस ने भी इसकी खूब सराहना की है। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता रहे श्योपाल सिंह ने कहा कि जुगसाना के बेटे प्रोफेसर भीष्म ने समाज स...