हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर। शहर के होटल के साथ-साथ हाई-वे पर स्थित ढाबे की भी पड़ताल की गई। पड़ताल के दौरान होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में गैस की किल्लत पाई गई। होटल संचालकों ने बताया कि पहले की तरह अब कमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं की जा रही है। पहले एक दिन में 20 से 25 कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग किया जाता था, लेकिन हाल ही में इसमें काफी मात्रा में कटौती की गई है। होटल एवं ढाबा संचालकों को अब प्रतिदिन 5 से 7 कमर्शियल सिलेंडर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे होटल और ढाबा संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस की कीमत की वजह से कई ढाबा और होटल संचालक अब कोयला का रुख कर रहे हैं। इस संबंध में सराय टोल प्लाजा स्थित ललन सिंह ढाबा के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि गैस पर तेजी से खाना बनता है। वहीं आप कोयले वाले चूल्हे की बात करें तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.