नई दिल्ली, जुलाई 11 -- भारत से छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड गया हैदराबाद का एक कारोबारी और उसकी पत्नी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। उनके गायब होने के बाद अब पुलिस को अंदेशा है कि यह जोड़ा निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने के बाद जानबूझकर देश छोड़कर भागा है। लापता जोड़े की पहचान 51 वर्षीय व्यवसायी पब्बा चंद्रशेखर और उनकी 42 वर्षीय पत्नी स्वप्ना के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया जब कारोबारी की 23 वर्षीय बेटी श्रेया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक चंद्रशेखर और स्वप्ना 22 जून को स्विट्जरलैंड की यात्रा के लिए हैदराबाद से रवाना हुए थे। शुरुआत में वे अपने रिश्तेदारों और परिवार के साथ लगातार संपर्क में थे। लेकिन 8 जुलाई के बाद से उन्होंने बातचीत बंद कर दी। परिवार ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो दोनों के मोबाइल फोन ...