औरैया, फरवरी 3 -- ककोर, संवाददाता। जिला मुख्यालय के बेहद नजदीक दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर ग्राम स्थित बाल विकास विद्यालय में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर विद्यालय से इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया है कि रात के समय स्कूल परिसर पूरी तरह सूना था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह है कि इससे पहले भी इसी विद्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें चोर सामान पार कर ले गए थे, लेकिन पुलिस अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा सकी। इसके अलावा पिछले माह ककोर स्थित प्राथमिक विद्यालय को भी चोरों ने निशाना बनाया था, जिसका खुलासा ...