इनवर्टर ठीक करने पहुंचे मिस्त्री ने किया युवती से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 19 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बिजली मिस्त्री पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने, छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभूति नगर में किराये के मकान में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां और बहन रिश्तेदारी में मध्य प्रदेश गई हुई थीं। वह घर पर अकेली थी। 15 जून को घर का इनवर्टर खराब होने पर उसने एक परिचित बिजली मिस्त्री सर्कुलर रोड निवासी शहबाज को बुलाया। वह पहले भी उसके घर काम करने आ चुका था। आरोप है कि इनवर्टर ठीक करने के दौरान मिस्त्री अचानक उसके कमरे में पहुंच गया। उसे जबरन पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पेचकश से जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.